Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Machine brought for cleaning is gathering dust

Kangra News: सफाई के लिए लाई मशीन फांक रही धूल

Wed, 11 Nov 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Machine brought for cleaning is gathering dust
नप देहरा परिसर में खड़ी स्वीपिंग मशीनस्रोत : संवाद
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर की सड़कों की सफाई के लिए लाई गई आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन तीन-चार दिन चलने के बाद ही नगर परिषद कार्यालय परिसर में धूल फांकने लगी है।
विज्ञापन

सोलन के परवाणू से लाई गई इस मशीन के हाइड्रॉलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके अलावा स्क्रब ड्रायर ने भी काम करना बंद कर दिया है। नगर परिषद ने इसे ठीक करवाने के प्रयास किए लेकिन मशीन दोबारा नियमित रूप से चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

लंबे समय से एक ही जगह खड़े रहने के कारण इसके अन्य संवेदनशील कलपुर्जों के खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। शहरवासियों ने नाराजगी जताते हुए मांग की है कि खराबी को तुरंत दुरुस्त करवाकर मशीन को नियमित रूप से चलाया जाए ताकि देहरा की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह गंभीर मामला है। मशीन का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा। मैं इस मामले को नगर परिषद की बैठक में उठाऊंगा। -पारस चौहान, पार्षद, नगर परिषद देहरा
मशीन कुछ दिन तक चली और फिर बंद हो गई। यदि इसमें तकनीकी खराबी थी तो संबंधित कंपनी से संपर्क कर इसे जल्द ठीक करवाना चाहिए था। -विशाल परमार, निवासी देहरा
देहरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। नगर परिषद को इसे शीघ्र दुरुस्त करवाना चाहिए। -सुनीता कुमारी, पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद देहरा

मशीन में तकनीकी खराबी आई है। कंपनी से संपर्क कर इसे ठीक करने को कहा गया है। शीघ्र ही मशीन ठीक हो जाएगी। -अनुभव शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, देहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed