{"_id":"680b3fece24bcaeb3507ed74","slug":"video-shri-manimahesh-langar-seva-dal-will-protect-helpless-cows-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: श्री मणिमहेश लंगर सेवादल करेगा बेसहारा गोवंश का संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: श्री मणिमहेश लंगर सेवादल करेगा बेसहारा गोवंश का संरक्षण
श्री मणिमहेश लंगर सेवादल बेसहारा गोवंश का संरक्षण करेगी। सेवादल ने हार-खब्बल स्थित गोशाला को गोद लेकर बेसहारा पशुओं की देखभाल का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है। गोशाला में लगभग 400 पशुओं की पूर्ण रूप देखरेख की जाएगी। ज्ञात रहे कि लगभग 250 कनाल क्षेत्र में बनी गोशाला को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोग लगातार सरकार से मांग करते आ रहे थे। परंतु इस विषय में कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। ऐसे में श्री मणिमहेश सेवा दल ज्वाली के प्रधान मंजीत कौंडल की अगुवाई में टीम ने इसकी देखभाल करने के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिए। और सरकार की तरफ से मांगी गई सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करके इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया गया। गोशाला में पशुओं के स्वास्थ्य से लेकर खाने की समस्त व्यवस्था अब श्री मणिमहेश सेवादल करेगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे कर्मकांड विशेषज्ञों की देखरेख में श्रीराधा कृष्ण व बाबा बालक नाथ जी की मूर्तियों को स्थापित किया गया। सेवादल के संरक्षक रामनाथ शर्मा और संस्था प्रधान मंजीत कौंडल का कहना है कि गोशाला में पशुओं के चारे की विशेष व्यवस्था रहेगी। वहीं इसमें समाजसेवी लोगों से भी सहयोग भी लिया जाएगा। दल के सदस्यों महिंद्र मियां, भुवनेश डोगरा, प्रेम सिंह, राम कुमार, चैन सिंह, सतपाल सिंह, पंडित विपिन शर्मा, विनोद कंदोरिया, स्थानीय प्रधान चतर सिंह, रामनाथ शर्मा, योगेश चौधरी,नरेंद्र सिंह, मनोहर लाल, चंद्रशेखर गोरा, स्वतंत्र सिंह, विशंबर सिंह, आनंद गौतम, विपिन मेहरा, पवन जट, शिंपू जरियाल, सुभाष चंद, जिम्मी मेहरा, विक्कू मेहरा, गौरव पंडित, जतिंद्र त्यागी, सुशील कपिल, छोटू, बबलू, समीर, कर्णजीत, गोपाल शर्मा, शाम सुंदर, अवतार सिंह, नीरज मेहरा, लक्की स्टार, बंटी मेहरा, चैन सिंह ने बताया कि गोशाला में दिन और रात के समय निर्धारित समयसारिणी के अनुसार सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि पशुओं के चारे और पानी का प्रबंध करवाने की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सेवादल की रहेगी। गौरतलब है कि मणि महेश लंगर सेवादल करीब 25 वर्षों से मणिमहेश स्थित सुंदरासी और कुंजर महादेव में लंगर के साथ मेडिकल कैंप की सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाता आ रहा है। वहीं, सेवादल ने वर्ष 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ आने पर ऋषिकेश व हरिद्वार में करीब एक महीने तक पीड़ितों के लिए लंगर लगाकर भोजन की सुविधा प्रदान की थी। करोना काल में भी सेवादल ने लोगों की सुविधा के लिए अनाज आदि की व्यवस्था उपलब्ध करवाई थी। इसके साथ ही सेवादल इलाके में गरीब कन्या की शादी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने में भी अग्रणी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।