फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Due to the cleanliness drive, overnight stay in Triund has been stopped for two days.

Kangra News: सफाई अभियान के चलते त्रियुंड में दो दिन रात्रि ठहराव पर रोक

Sat, 10 Oct 2026 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Due to the cleanliness drive, overnight stay in Triund has been stopped for two days.
नियम का उल्लंघन करने पर होगा जुर्माना, टेंट भी जब्त किए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में सफाई अभियान के चलते 10 और 11 अक्तूबर को रात्रि ठहराव पर रोक रहेगी। इस दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स को रात बिताने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सफाई अभियान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग की छह सदस्यीय टीम मौके पर तैनात रहेगी। प्रतिबंध के बावजूद रात्रि ठहराव करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ उनके टेंट भी जब्त किए जा सकते हैं। दो दिन का अभियान पूरा होने के बाद पर्यटक त्रियुंड में रात्रि ठहराव कर सकेंगे।
विज्ञापन

बरसात का मौसम खत्म होने के बाद त्रियुंड में पर्यटकों और ट्रैकिंग के शौकीनों की आवाजाही बढ़ी है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्लास्टिक और अन्य कचरे की समस्या भी सामने आ रही है। इसे देखते हुए वन विभाग की ओर से सफाई अभियान चलाकर कचरे का निष्पादन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

वन विभाग की ओर से दो दिन तक त्रियुंड में सफाई अभियान चलाया जाएगा । इस दौरान वहां पर रात्रि ठहराव पर रोक रहेगी। सैलानियों से अपील है कि वे अगर किसी भी ट्रैक या पर्यटन स्थल पर जाते हैं तो वहां पर सफाई व्यवस्था लगाए रखें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें।
- अमित शर्मा, वन मंडलाधिकारी, वन मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed