Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Neha Verma's hunger strike continues for the seventh day; find out what her demands are.
{"_id":"6aa17c159f557495610cf773","slug":"video-neha-vermas-hunger-strike-continues-for-the-seventh-day-find-out-what-her-demands-are-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: सातवें दिन भी जारी रही नेहा वर्मा की भूख हड़ताल, जानें क्या हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: सातवें दिन भी जारी रही नेहा वर्मा की भूख हड़ताल, जानें क्या हैं मांगें
ग्राम पंचायत कोसरी के उम्बर बल्ही, बल्ह और महाराज नगर (दबाटा) गांवों के लिए पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत टंबर में पंचायत घर के निर्माण की मांग को लेकर पूर्व प्रधान नेहा वर्मा की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद बीपी और शुगर लेवल कम पाए जाने पर उन्हें शाम को जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद नेहा रात करीब साढ़े आठ बजे दोबारा भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचीं और अपनी भूख हड़ताल जारी रखी। नेहा वर्मा ने कहा कि मंगलवार शाम पांच बजे तक उनके पास न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी और न ही किसी विभागीय अधिकारी ने उनकी सुध ली थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जनहित से जुड़ी दोनों मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की है जिन्हें बरसात के दौरान खड्ड के बढ़े जलस्तर के कारण वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेहा वर्मा ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि दोनों मांगों पर जल्द ठोस कदम उठाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।