फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uniforms in 155 govt CBSE schools to change in March 2027; funds for procurement to be released in the new yea

हिमाचल: 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में मार्च 2027 में बदलेगी वर्दी, खरीद को नए साल में जारी होगा पैसा

Sat, 12 Sep 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 05:45 AM IST
सार

प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों की वर्दी अगले साल बदल जाएगी। हरे रंग की थीम पर आधारित नई यूनिफॉर्म मार्च 2027 से लागू होगी।

विज्ञापन
Uniforms in 155 govt CBSE schools to change in March 2027; funds for procurement to be released in the new yea
शिक्षा सचिव राकेश कंवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों की वर्दी अगले साल बदल जाएगी। हरे रंग की थीम पर आधारित नई यूनिफॉर्म मार्च 2027 से लागू होगी। चालू सत्र से वर्दी में बदलाव नहीं होगा। सरकार इस वर्ष की वर्दी के लिए धनराशि पहले ही विद्यार्थियों के खातों में भेज चुकी है। शिक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों की वर्दी के लिए धनराशि चार माह पहले ही उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। ऐसे में बीच सत्र में ड्रेस बदलना व्यावहारिक नहीं माना गया।

विज्ञापन

अब सरकार अगले वित्तीय वर्ष में नई यूनिफॉर्म के लिए अलग से बजट जारी करेगी, जिसके बाद विद्यार्थियों को निर्धारित डिजाइन और रंग की वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 155 सरकारी सीबीएसई स्कूल संचालित हैं, इनमें 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों के लिए एक समान पहचान विकसित करने के उद्देश्य से नई यूनिफॉर्म थीम तैयार की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों की वर्दी में हरे रंग को प्रमुखता दी जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे स्कूलों की अलग पहचान बनेगी और सीबीएसई संस्थानों में एकरूपता दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि नई यूनिफॉर्म लागू करने से पहले डिजाइन, रंग संयोजन और वित्तीय प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी सरकारी सीबीएसई स्कूलों में एक समान वर्दी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed