Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: Deputy Commissioner Hemraj Bairwa conducted a surprise inspection of CHC Bir and reviewed the arrangements.
{"_id":"6aa9539c1439c82e9f0e605d","slug":"video-kangra-deputy-commissioner-hemraj-bairwa-conducted-a-surprise-inspection-of-chc-bir-and-reviewed-the-arrangements-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सीएचसी बीड़ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सीएचसी बीड़ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांचीं
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ओपीडी, दवाइयों के स्टॉक और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, जांच व्यवस्था और उपचार सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयों का स्टॉक दुरुस्त रखा जाए और वितरण का नियमित रिकॉर्ड बनाया जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न लेनी पड़े। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उपायुक्त ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों की जीवनरेखा हैं, इसलिए संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इस मौके पर एसडीएम संकल्प गौतम सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।