{"_id":"6ab662b603b06191f90f9a1e","slug":"video-video-awareness-program-on-de-addiction-held-at-echs-polyclinic-hamirpur-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में नशा मुक्ति के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में नशा मुक्ति के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम
हमीरपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने की। जबकि,सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दलीप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की दीदी ज्योति ने पॉलीक्लीनिक के अधिकारियों, चिकित्सकों, अन्य कर्मचारियों तथा भूतपूर्व सैनिकों को नशे से बचाव और मेडिटेशन एवं अध्यात्म से संबंधित कई जानकारियां दीं। उन्होंने ध्यान एवं योग की कई क्रियाओं का अभ्यास भी करवाया। दीदी ज्योति ने कहा कि अपने जीवन, परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मेडिटेशन यानि ध्यान व नैतिक मूल्यों को अपनाना होगा। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दलीप सिंह ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने दीदी ज्योति और अन्य वक्ताओं का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।