{"_id":"6ab671a659ba13e7240e3758","slug":"video-hamirpur-bhoranj-defeated-nadaun-in-badminton-hamirpur-defeated-sujanpur-in-kabaddi-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बैंडमिंटन में भोरंज ने नादौन, कबड्डी में हमीरपुर ने सुजानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बैंडमिंटन में भोरंज ने नादौन, कबड्डी में हमीरपुर ने सुजानपुर को हराया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में चल रही अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने कड़ा प्रदर्शन किया। प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के छह शिक्षा खंडों के 435 छात्र सात खेलों में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खो-खो में भोरंज ने बिझड़ी, सुजानपुर ने नादौन, हमीरपुर ने टौणी देवी, बिझड़ी ने नादौन और सुजानपुर ने टौणी देवी को हराया। वालीबाल में बिझड़ी ने टौणी देवी, नादौन ने टौणी देवी और टौणी देवी ने भोरंज को मात दी। बास्केटबाल में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल ने डेरा परोल को हराकर जीत दर्ज की।कबड्डी में हमीरपुर ने सुजानपुर, टौणी देवी ने भोरंज और नादौन ने टौणी देवी को हराया। बैडमिंटन में भोरंज ने नादौन, हमीरपुर ने सुजानपुर और टौणी देवी ने नादौन को शिकस्त दी।बॉक्सिंग के 28 किलोग्राम भार वर्ग में ऊहल के उज्जवल ने लंबलू के अर्णव को हराया। 30 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाहल के रोहित ने लंबलू के रोहन को मात दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।