{"_id":"6ae5cd40921c1ba37401caab","slug":"video-video-annual-prize-distribution-ceremony-at-jp-public-school-samirpur-cultural-presentations-set-the-stage-on-fire-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जेपी पब्लिक स्कूल समीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जेपी पब्लिक स्कूल समीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जेपी पब्लिक स्कूल समीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. ललित कालिया ने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. ललित कालिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ योग, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।