{"_id":"6aa7b68ebcfcd4c29809fa51","slug":"video-swami-vivekananda-general-knowledge-competition-hamirpur-october-4-registration-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चार अक्तूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 31 हजार का पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चार अक्तूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 31 हजार का पहला पुरस्कार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:25 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर की ओर से चार अक्तूबर को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला संयोजक हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 14 सितंबर से 26 सितंबर तक होंगे। पंजीकरण शुल्क 30 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को जिला और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपये, द्वितीय को 21,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष तीन विद्यार्थियों को 11,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय 7,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये रखा गया है। शीर्ष पांच विद्यार्थियों को 1,100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। राज्य और जिला स्तर के सभी टॉपर विद्यार्थियों को ट्रॉफी से भी सम्मानित किया जाएगा।
जिला संयोजक हर्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल पाठ्यक्रम तक सीमित शिक्षा पर्याप्त नहीं है। देश-दुनिया, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, समसामयिक विषयों और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी सामान्य ज्ञान की प्रतिभा को परखने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।