{"_id":"6aec7e0903dbbe8427025424","slug":"video-rajendra-rana-stated-that-the-politics-of-false-accusations-will-not-be-tolerated-the-chief-minister-must-either-provide-evidence-or-apologize-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र राणा बोले- झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री सबूत दें या माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र राणा बोले- झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री सबूत दें या माफी मांगें
टौणीदेवी(हमीरपुर)। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए नौ विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर सबूत सार्वजनिक करने या प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लंबे समय से मंचों से नौ विधायकों के बिकने की बात कह रहे हैं, जबकि उनके अनुसार पुलिस जांच में कॉल डिटेल और बैंक खातों की पड़ताल के बावजूद अवैध लेन-देन का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।
मीडिया को जारी बयान में राणा ने देहरा उपचुनाव के दौरान 68 महिला मंडलों के खातों में 50-50 हजार रुपये डालने के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता के दौरान सरकारी धन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया। कहा कि यदि सरकार महिला मंडलों की मदद करना चाहती थी तो प्रदेश के सभी मंडलों को समान राशि दी जानी चाहिए थी।
राणा ने मुख्यमंत्री के त्याग संबंधी बयानों पर पलटवार करते हुए जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा कि सरकारी परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले कितने लोगों को मुआवजा दिया गया है। चंबा में 15 हजार महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा पर भी उन्होंने सवाल किया कि बाकी महिलाओं को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।