Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Classes begin at girls' school; written orders for staff deployment still pending

Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल में पढ़ाई शुरू, स्टाफ की तैनाती के लिखित आदेश अब भी अटके

Sat, 14 Nov 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नादौन के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन स्टाफ की तैनाती के लिखित आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग के मौखिक निर्देशों पर ही कर्मचारियों ने पुराने स्कूल भवन में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

विलय रद्द होने के करीब एक माह बाद भी स्थानांतरण और तैनाती संबंधी आधिकारिक आदेश जारी न होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्तमान में स्कूल में करीब 350 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अप्रैल में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नादौन का बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विलय कर दिया था। इसके बाद दोनों विद्यालयों को सहशिक्षा स्कूल के रूप में संचालित किया जाने लगा और पढ़ाई सीबीएसई के तहत करवाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की मांग के बाद सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया। विभाग ने 18 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर दोनों स्कूलों को अलग-अलग संचालित करने के निर्देश दिए।
नई व्यवस्था के तहत पीएमश्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन सीबीएसई से संबद्ध रहेगा, जबकि पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी। इससे दोनों स्कूलों की अलग-अलग व्यवस्था बहाल हो गई।
कन्या स्कूल में स्टाफ ने मौखिक निर्देशों के आधार पर कामकाज भी शुरू कर दिया है, लेकिन कर्मचारियों की तैनाती और स्थानांतरण को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में करीब 350 विद्यार्थियों वाले स्कूल में स्टाफ की आधिकारिक तैनाती को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।


कोट
निदेशालय से विलय रद्द होने की अधिसूचना जारी होने के बाद स्कूल प्रभारियों को पूर्व की भांति स्कूलों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी सुविधाओं के साथ पढ़ाई करवाई जा रही है। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article