फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun tyalu mason murder three thousand rupees dispute

हमीरपुर: तीन हजार रुपये के लेनदेन में मिस्त्री की हत्या, फावड़े से किए वार; एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 02:27 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:27 PM IST
Nadaun tyalu mason murder three thousand rupees dispute
हमीरपुर जिले की फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की हत्या के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वारदात में मिस्त्री के साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें फस्टे पंचायत निवासी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बिहार के मधुबनी निवासी संतोष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मंगलवार रात तीनों एक साथ बैठे थे और उन्होंने शराब का सेवन किया था। इसके बाद तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों सहायक मजदूरों ने फावड़े से वार कर दिग्विजय की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों मौके से चले गए। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा फावड़ा बरामद कर कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार शाम मिली। गांव के एक छोर पर सुनसान जगह स्थित कच्चे मकान के बरामदे में दिग्विजय का खून से लथपथ शव पड़ा था। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम कुछ लोग रामलीला देखने जा रहे थे। घास से ढके रास्ते से गुजरते समय उनकी नजर मकान पर पड़ी। वहां लाइट जलती देख उन्होंने आगे बढ़कर आवाज लगानी चाही, लेकिन बरामदे में शव देखकर वे घबरा गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी रश्मि शर्मा और थाना प्रभारी नाजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वीरवार सुबह फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक परिजन हमीरपुर नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने फस्टे निवासी सुरजीत पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, बिहार के मधुबनी निवासी दूसरे आरोपी संतोष की तलाश तेज कर दी गई है। जांच के अनुसार, दिग्विजय टाइल लगाने का काम करता था और दोनों आरोपी उसके साथ सहायक मजदूर के तौर पर काम करते थे। पुलिस पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद और वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है। एएसपी हमीरपुर राजेश ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोरखपुर: मां छिन्नमस्तिका की प्रतिमा स्थापित

16 Oct 2026

गोरखपुर: स्नेहिल नारी संस्थान की डांडिया नाइट, डीजे की धुन पर थिरकीं महिलाएं

16 Oct 2026

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, सूरतगढ़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

16 Oct 2026

कानपुर: फजलगंज में पुलिस मुठभेड़, गोकशी के आरोपियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

16 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

16 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: चार से ज्यादा साउंड लगाए तो सीज होगा डीजे

16 Oct 2026

गाेरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में प्रिंसिपल कप बास्केटबॉल में खिलाड़ियों का दिखा दम

16 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: आर्य नगर में 1100 कन्याओं का पूजन, भक्ति और शक्ति का दिखा संगम

16 Oct 2026

गोरखपुर: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलों की टीमों ने लिया हिस्सा

16 Oct 2026

अलीगढ़ में सुबह से बारिश शुरू

16 Oct 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला पहनकर दिए दिव्य दर्शन; जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Oct 2026

लखनऊ: सीतापुर रोड पर श्री जनता रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में हुआ कैकई मंथरा

16 Oct 2026

लखनऊ: कैसरबाग स्थित कालका बिंदा दिन महाराज की ड्योढ़ी में 'रिवायत लखनऊ घराना' का कथक नृत्य नाद।

16 Oct 2026

कानपुर: होमगार्ड भर्ती में मेडिकल के नाम पर वसूली से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा

16 Oct 2026

कानपुर: अमर उजाला के डांडिया नाइट्स में ठुमकों की बौछार, जमकर झूमे लोग

16 Oct 2026

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा; VIDEO

16 Oct 2026

फर्रुखाबाद: एनएचएम संविदा कर्मियों ने थाली-ताली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

16 Oct 2026

कानपुर: कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

15 Oct 2026

सोनीपत : खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, परिवार के बुझे दोनों चिराग

15 Oct 2026

कानपुर: कृष्णा नगर गेट पर चैंबर में फंसा डंपर, हादसे का खतरा

15 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में पहुंची एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला टीम, किशोरियों और युवतियों को किया अलर्ट

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में लोगों ने उठाया लुत्फ, जमकर थिरके

15 Oct 2026

कानपुर: पीएसी मोड में होने वाले जागरण के लिए सजा श्याम नगर ओवरब्रिज

15 Oct 2026

झांसी में बोले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव - हंसी के बिना वीभत्स है जिंदगी

15 Oct 2026

टिहरी: कीर्तिनगर के मूल्यागांव में सुरक्षा से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई, मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

15 Oct 2026

पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार;video

15 Oct 2026

कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी, VIDEO

15 Oct 2026

VIDEO: चहेतों को आवंटित किए गए हैं धान क्रय केंद्र: कापड़ी

VIDEO: वोट चोरी और जन मुद्दों को लोगों के बीच ले जाएगी कांग्रेस

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed