{"_id":"69dccf0e7673f771460acad5","slug":"video-mla-ranjit-singh-said-there-is-no-shortage-of-budget-for-the-development-of-the-assembly-constituency-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विधायक रंजीत सिंह बोले- विस क्षेत्र के विकास लिए बजट की कोई भी कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विधायक रंजीत सिंह बोले- विस क्षेत्र के विकास लिए बजट की कोई भी कमी नहीं
नगर परिषद सुजानपुर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी आपसी सहमति से एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, उनकी जीत के लिए कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करेंगे। यह बात सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने सोमवार को विश्राम गृह में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा नगर परिषद व पंचायती चुनाव में जो भी उम्मीदवार जीतकर आएगा उनके लिए हर कार्य एक समान होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है लेकिन कार्यों को पूर्ण करने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति होनी चाहिए। ढाई करोड़ रुपये से बाल आश्रम के भवन जबकि 86 लाख रुपये एसडीएम आवास का निर्माण होगा। विधायक ने कहा भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने 12 वर्ष के अपने कार्यकाल में सुजानपुर के विकास को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया। इस कारण सुजानपुर व टौणी देवी में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है, लेकिन बीते दो वर्षों में यहां पर कांग्रेस सरकार विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर, विनय कुमार, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।