{"_id":"6b0584d531a194a36e0432fc","slug":"video-hamirpur-state-level-pre-rd-camp-started-in-jahu-school-300-volunteers-from-11-districts-are-participating-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जाहू स्कूल में प्रदेश स्तरीय प्री आरडी कैंप शुरू, 11 जिलों के 300 स्वयंसेवी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जाहू स्कूल में प्रदेश स्तरीय प्री आरडी कैंप शुरू, 11 जिलों के 300 स्वयंसेवी ले रहे भाग
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में राष्ट्रीय सेवा योजना का पांच दिवसीय प्री आरडी कैंप मंगलवार का शुरू हुआ जाकि 28 नवंबर तक चलेगा। इसमें प्रदेश के 11 जिलों के करीब 300 स्वयंसेवी व 15 मास्टर ट्रेनर भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने सरस्वती वंदना और ध्वजारोहण के साथ किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा व राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला हमीरपुर समन्वयक रामलाल ने स्मृति चिन्ह व एनएसएस की टोपी पहना कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सपने देखना व उनको पूरा करने का लक्ष्य होना चाहिए। कैंप के शुभारंभ पर स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पंजाबी गिद्दा व हिमाचली नाटी प्रस्तुत करके खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर जाहू पंचायत के प्रधान चमन लाल काकू, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमल लाल चौधरी, पूर्व प्रधान विक्रम शर्मा, कैंप आर्ब्जवर एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं, कैंप कमांडर मुकेश सलारिया, परेड कमांडर ललिता बांगिया, मुख्य चयनकर्ता सांस्कृतिक दिला राम चौहान, राज्य मीडिया प्रभारी राम सिंह रावत, जिला समन्वयक डीआर भट्टी, रामभज शर्मा, रमेश जंबाल, अंबिका, सपना जसरोटिया, उर्मिला चौहान, नीलम, अर्चना कुमारी, रजनीश कुमार, दीक्षा कुमारी, स्कूल उप प्रधानाचार्य रविकांत, हाई स्कूल हंबोट मुख्याध्यापक राजेश सोनी व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।