{"_id":"6b073819e76be5efcf09e0c2","slug":"now-a-health-class-will-be-held-in-schools-every-friday-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216414-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों में हर शुक्रवार लगेगी सेहत की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों में हर शुक्रवार लगेगी सेहत की पाठशाला
Thu, 26 Nov 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किशोरावस्था में शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म, खानपान और बीमारियों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अब विद्यार्थियों को स्कूलों में ही जानकारी मिलेगी। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शुक्रवार को स्वास्थ्य संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इनमें स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सेहत से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी देंगे।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के छह शिक्षा खंडों में हेल्थ एंड वैलनेस अभियान के तहत यह पहल की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना है।
विज्ञापन
सप्ताह में एक दिन आयोजित होने वाले इन सत्रों में विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं खुलकर रखने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञ उनके सवालों के जवाब देकर स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर करेंगे।
इन सत्रों में किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, मासिक धर्म, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खानपान और संक्रामक बीमारियों से बचाव जैसे विषय शामिल रहेंगे। विशेषज्ञ विद्यार्थियों को केवल मौखिक जानकारी ही नहीं देंगे, बल्कि प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक करेंगे, ताकि वे सीखी गई बातों को अपनी दिनचर्या में अपना सकें।
अक्सर जानकारी के अभाव और झिझक के कारण विद्यार्थी स्वास्थ्य से जुड़े कई विषयों पर खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे में स्कूलों में आयोजित होने वाले ये संवाद सत्र उनकी शंकाओं को दूर करने और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मददगार साबित होंगे।
कोट
विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य की व्यावहारिक जानकारी देना जरूरी है। शुक्रवार को होने वाले संवाद सत्रों में विशेषज्ञ उनकी जिज्ञासाएं शांत करेंगे और सेहत से जुड़ी झिझक दूर करेंगे। -नवीन कुमार, उपनिदेशक, गुणवत्ता नियंत्रक एवं डीपीओ समग्र शिक्षा