{"_id":"6a33bfe4e8c35300620ac4db","slug":"video-hamirpur-last-rites-of-merchant-navy-cadet-aditya-sharma-tearful-final-farewell-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
ओमान और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत हड़ेटा के भालू गांव निवासी मर्चेंट नेवी अफसर आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में कर दिया गया। परिजनों, ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इससे पहले डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। दोपहर को जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
अंतिम संस्कार में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन प्रेम चंद शर्मा, संजीव शर्मा और कई गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने आदित्य के पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।