{"_id":"696504e01ef51d90ed029f6b","slug":"video-hamirpur-grand-lohri-festival-organized-in-bhoranj-sub-division-cultural-performances-captivated-the-audience-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भोरंज उपमंडल में लोहड़ी उत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भोरंज उपमंडल में लोहड़ी उत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
भोरंज में लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति रही, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया। कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। छात्रों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार ने अपने संबोधन में लोहड़ी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और क्षेत्रवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कुलदीप पठनीय, विजय बन्याल, राम चन्द्र पठानिया, मनजीत सिंह डोगरा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा तथा एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।