{"_id":"6a9e6d0edf704fe4550cc5a7","slug":"video-hamirpur-congress-protest-rally-against-inflation-hamirpur-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में कांग्रेस की हुंकार, प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में कांग्रेस की हुंकार, प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:21 PM IST
Link Copied
बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शहर के मुख्य बाजार में विरोध रैली निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर रोष जताया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती प्याज की माला पहनकर रैली में शामिल हुए। प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर यह प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। गांधी चौक पर रैली के बाद धरना-प्रदर्शन किया गया। यहां कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर सवाल उठाए।
सुमन भारती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने करीबी बड़े उद्योगपतियों के ऋण माफ कर रही है, जबकि आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान महंगा होने से मध्यम और गरीब वर्ग को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि इथेनॉल के निर्माण के लिए गन्ने का अत्यधिक इस्तेमाल किए जाने के कारण चीनी के दाम बढ़े हैं। उन्होंने दावा किया कि चीनी के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि आम लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के साथ-साथ ऐसी नीतियां बनाई जाएं, जिनका सीधा लाभ आम परिवारों को मिल सके।
रैली और धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, अनीता वर्मा, नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार नरेश ठाकुर सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।