{"_id":"6af83de19deef21f8c0d9f13","slug":"video-congress-vote-save-democracy-campaign-hamirpur-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुमन भारती बोले- मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुमन भारती बोले- मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान होगा मजबूत
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:24 PM IST
Link Copied
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के चौथे चरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वोट बचाओ अभियान के जिला पर्यवेक्षक पवन ठाकुर ने की।
बैठक में मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। संगठनात्मक एकजुटता के साथ इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भी खुशी जाहिर की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
एक सवाल के जवाब में जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि किसी पर कीचड़ उछालने से पहले खुद का दामन साफ होना चाहिए। उन्होंने सांसद कंगना रणौत के कथित तौर पर प्रधानमंत्री के लिए करवाचौथ का व्रत रखने के आधार को लेकर भी सवाल उठाया।
बैठक में पूर्व विधायक एवं मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष, अजय शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।