{"_id":"6acda40f1e9baddbcb06464f","slug":"video-bjp-mahila-morcha-protest-bhota-rahul-gandhi-angomcha-effigies-burnt-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: भोटा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और सांसद अंगोमचा के पुतले जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: भोटा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और सांसद अंगोमचा के पुतले जलाए
Ankesh Dogra
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:52 AM IST
Link Copied
महिलाओं के सम्मान और छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को भोटा बाजार में प्रदर्शन किया। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोईजम के पुतले जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने और संबंधित सांसद को पद से हटाने की मांग उठाई।
भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर रह चुके सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।
अग्निहोत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मांग की कि संबंधित सांसद को पार्टी और सांसद पद से हटाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मोरसू बीडीसी सदस्य राजेश कुमार मांगा, मोरसू सुल्तानी पंचायत प्रधान रचना कुमारी, नगर पंचायत भोटा की पूर्व अध्यक्ष सपना सोनी, पार्षद अश्विनी सोनी, समिति सदस्य विनोद धीमान और पंकज सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।