Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bijhri hamirpur citu demand 125 days rural employment work

हमीरपुर: बिझड़ी में 125 दिन के रोजगार की मांग को लेकर सीटू ने सौंपा ज्ञापन, काम नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 05 Nov 2026 02:53 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:53 PM IST
bijhri hamirpur citu demand 125 days rural employment work
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी का मुद्दा उठाते हुए सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत रोजगार कार्ड धारक परिवारों को साल में 125 दिन काम उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने विकास खंड अधिकारी, बिझड़ी को ज्ञापन सौंपा। सीटू का आरोप है कि रोजगार की गारंटी का प्रावधान होने के बावजूद जमीनी स्तर पर मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। सीटू के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और जिला सचिव जोगिंदर कुमार ने कहा कि नए कानून के तहत रोजगार कार्ड धारक परिवार के एक सदस्य को साल में 125 दिन काम देने का प्रावधान किया गया है। संगठन का कहना है कि कानून लागू हुए एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद ग्रामीण मजदूरों को अपेक्षित रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण टैंक बनाने, भूमि समतल करने और पक्के डंगे लगाने जैसे कार्य होते थे। संगठन के अनुसार, इन कार्यों के बंद होने से गांवों में रोजगार के अवसर कम हुए हैं। इसका असर उन गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जो मजदूरी के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीटू ने मांग की है कि बिझड़ी विकास खंड की प्रत्येक पंचायत और गांव में रोजगार कार्ड धारक परिवारों को साल में 125 दिन काम उपलब्ध करवाया जाए। संगठन का कहना है कि रोजगार की गारंटी केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि मजदूरों को इसका वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। डॉ. कश्मीर की अगुवाई में संगठन के प्रतिनिधियों ने विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पंचायतों में लोगों को रोजगार संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित करने की मांग रखी गई। सीटू ने यह भी कहा कि जब कोई मजदूर काम की मांग करे तो उसे इसकी रसीद दी जानी चाहिए। संगठन के अनुसार, अधिकारियों ने पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित करने और काम मांगने पर रसीद जारी करने के निर्देश देने की बात स्वीकार की। सीटू ने 125 दिन रोजगार की मांग को लेकर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीण मजदूरों को काम उपलब्ध नहीं करवाया गया तो विकास खंड कार्यालयों का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव जोगिंदर कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह और प्रताप राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बस्ती: युवा उत्सव में दिखी प्रतिभा, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक में टीमों ने मारी बाजी

05 Nov 2026

कुशीनगर: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 171 आपत्तियां दर्ज

05 Nov 2026

बस्ती: 26 नवंबर से होगा खेल संगम और मैराथन

05 Nov 2026

बस्ती: त्योहारों पर नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं

05 Nov 2026

संतकबीरनगर: बरदहिया से लापता दो मासूम बच्चियां दो घंटे में सकुशल बरामद

05 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: हर्रैया में इफको की कृषक गोष्ठी

05 Nov 2026

बस्ती: कुएं में गिरे सांड को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाला

05 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

05 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

05 Nov 2026

बस्ती: जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

05 Nov 2026

देवरिया: खेतों में सड़ रही धान की फसल, सर्वे न होने से किसानों में आक्रोश

05 Nov 2026

देवरिया: संपत्ति के बैनामे में 2.15 लाख रुपये के स्टाम्प शुल्क की कमी मिली

05 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: दीपावली की आहट से बाजारों में रौनक

05 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: पत्नी के दोबारा प्रेमी संग जाने से आहत व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान

05 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों ने घेरी कोतवाली

05 Nov 2026

रायपुर: डीएड अभ्यर्थियों ने अपने परिजनों के साथ किया मंत्री के बंगले का घेराव,बोले-मांगें पूरी करो तभी हटेंगे

05 Nov 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग, लिखा- 27 में कृष्ण आएंगे

05 Nov 2026

बाराबंकी में पुलिस से मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश घायल, गिरफ्तार

05 Nov 2026

मोगा की आप विधायक के घर ईडी की रेड जारी

दमोह: नाबालिग से दुराचार के आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग, हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

05 Nov 2026

महाकालेश्वर भस्म आरती: एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: स्कूल में बच्चों ने बनाई झालर और दीये, स्वदेशी दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

05 Nov 2026

VIDEO: रामलीला मैदान से आतिशबाजी की दुकानों के स्थानांतरण पर नाराजगी, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

05 Nov 2026

VIDEO: यातायात माह में पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया नियमों का पाठ

05 Nov 2026

VIDEO: दिवाली पर सुरक्षा का पहरा, पुलिस ने बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026

VIDEO: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते डीएम ने किया मंडी समिति का निरीक्षण

05 Nov 2026

मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों से की बात, ड्रोन से की जा रही निगरानी

04 Nov 2026

मेरठ: एडीजी ने बेगमपुल से सदर बाजार तक निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया

04 Nov 2026

VIDEO: पुलिस बल की मौजूदगी में सूरजपुरा में जमीन की पैमाइश, कब्जे के विवाद में प्रशासन ने की कार्रवाई

04 Nov 2026

रोलर स्केट हॉकी में पंचकूला और यमुनानगर का दबदबा, पहले दिन खेले गए 12 मुकाबले

04 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed