{"_id":"6aa1307efb4b5a00a003f833","slug":"video-awareness-rally-flagged-off-by-dc-gandharva-rathore-to-mark-the-launch-of-poshan-maah-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पोषण माह के शुभारंभ पर निकाली जागरुकता रैली, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पोषण माह के शुभारंभ पर निकाली जागरुकता रैली, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कुपोषण और अनीमिया जैसे रोगों से बचाने के लिए आरंभ किए गए पोषण अभियान के तहत इस वर्ष 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक मनाए जा रहे नौवे पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर हमीरपुर में एक जागरुकता रैली निकाली गई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने इस रैली को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जिला के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने भाग लेकर पोषण जागरुकता का संदेश दिया। उपायुक्त कार्यालय परिसर से यह रैली गांधी चौक और मुख्य बाजार से होती हुई मुख्य डाकघर चौक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2018 से सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों और किशोरों में पोषण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इस वर्ष मनाए जा रहे नौवें पोषण माह का मुख्य विषय ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के सही पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए, इस वर्ष के पोषण माह का मुख्य विषय आंगनबाड़ी केंद्रों पर केंद्रित किया गया है। गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए भोरंज ब्लॉक में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी के पाउडर का वितरण किया जा रहा है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, फील्ड कर्मचारियों और विशेषकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आम लोगों को पोषण के प्रति जागरुक करने की अपील भी की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।