{"_id":"6a94213dd4b42e63f101ecfc","slug":"video-anurag-thakur-himachal-lottery-youth-government-attack-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- लॉटरी के नशे के दलदल में युवाओं को धकेल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- लॉटरी के नशे के दलदल में युवाओं को धकेल रही सरकार
सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के युवा पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहे हैं और अब सरकार उन्हें लॉटरी के जरिए एक और दलदल में धकेलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रही है और अब लॉटरी शुरू कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आरडीजी नहीं मिलने संबंधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश पर करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। उनके अनुसार सरकार के पास इस कर्ज से निपटने के लिए कोई ठोस और दूरदर्शी कार्यक्रम नहीं है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर केवल नकारात्मक चर्चा करने के बजाय सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने खेल क्षेत्र का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से खेल बजट के लिए भी व्यापक प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं बनानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।