{"_id":"6a9e9316d25481654f019de5","slug":"video-agitation-across-the-state-will-intensify-if-no-concrete-decision-is-taken-on-pensioners-demands-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: पेंशनरों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में तेज होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: पेंशनरों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में तेज होगा आंदोलन
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार पर पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर गुमराह करने और विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। समिति के नेता सुरेश ठाकुर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने यदि जल्द पेंशनरों की मांगों और लंबित भुगतान पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और सरकार का घेराव किया जाएगा। सुरेश ठाकुर ने कहा कि 1 सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद 3 सितंबर को विधानसभा में करसोग के विधायक दीपराज तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा पूछे गए अनुपूरक प्रश्नों के जवाब में मुख्यमंत्री की ओर से 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के एरियर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी सहित अन्य बकायों के भुगतान की बात कही गई। ठाकुर ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों के बकाये के भुगतान संबंधी कोई स्पष्ट अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि पेंशनरों की सरकार पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारी है, जबकि अब तक लगभग 2,229 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।