{"_id":"6ac8da9f728bf0e97c039bc2","slug":"video-video-students-at-government-college-chamba-staged-a-protest-over-their-demands-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राजकीय महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राजकीय महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया और कॉलेज में अध्यापकों की कमी को दूर करने के साथ संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरों को शिफ्ट करने की मांग उठाई। प्राचार्य राकेश राठौर के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि कॉलेज में अध्यापकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने मांग की कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं। ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों ने संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के लिए निर्धारित कमरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान परेशानी न हो। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्राचार्य राकेश राठौर ने उनसे बातचीत की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अध्यापकों की कमी से संबंधित मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।