फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vishal Singh 'Miyan' handed the reins of District President for the second time.

Chamba News: विशाल सिंह मियां को दूसरी बार मिली जिलाध्यक्ष की कमान

Fri, 09 Oct 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Vishal Singh 'Miyan' handed the reins of District President for the second time.
चंबा में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी संगठन के चुनाव के बाद पदा​धिकारी और सदस्य।संवा
चंबा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी संगठन जिला चंबा की नई कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें विशाल सिंह मियां को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया राज्य कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव अधिकारी एवं चंबा की कोषाधिकारी योगिता धीमान की देखरेख में पूरी हुई। विधाता शर्मा को जिला महासचिव, सोनू कुमार ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, बजिंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, जसविंद्र सिंह को प्रेस सचिव, चंद्रेश कुमार को मीडिया प्रभारी और रोहिणी कुमारी को सचिव चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर विशाल सिंह मियां ने संगठन के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी कर्मचारियों की जायज मांगों को उठाने, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed