{"_id":"6ac9217d414e2bb57d0b52db","slug":"pea-crop-destroyed-by-hailstorm-plea-for-compensation-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199344-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ओलावृष्टि से मटर की फसल तबाह, मुआवजे की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ओलावृष्टि से मटर की फसल तबाह, मुआवजे की गुहार
Fri, 09 Oct 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
देवीकोठी में ओलावृि@ट के बादमटर की फसल। जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की देवीकोठी, टेपा, गुलेई और पधर पंचायतों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि से मटर की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसानों को राहत दिलाने के लिए जिला परिषद सदस्य निर्मला ठाकुर ने एसडीएम चुराह राकेश जरयाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों को प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं। फसल को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाए और नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। निर्मला ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें नुकसान से उबरने में मदद मिल सके। एसडीएम चुराह राकेश जरयाल ने बताया कि इस संबंध में ज्ञापन मिला है। जल्द ही मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। संवाद