{"_id":"6aafe14eb00f9e54e90f1a09","slug":"video-shri-manimahesh-yatra-concludes-temporary-markets-and-facilities-begin-to-wind-down-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री मणिमहेश यात्रा संपन्न, सिमटने लगे अस्थायी बाजार और सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री मणिमहेश यात्रा संपन्न, सिमटने लगे अस्थायी बाजार और सुविधाएं
श्री मणिमहेश यात्रा के आधिकारिक तौर पर संपन्न होने के साथ ही यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर सजा अस्थायी बाजार अब सिमटने लगा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई अस्थायी दुकानें और अन्य व्यवस्थाएं धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। दुकानदार अपना सामान समेटकर वापस लौटने की तैयारी में जुट गए हैं।
यात्रा अवधि के दौरान प्रशासन की ओर सेश्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। इनमें अस्थायी बाजार, खान-पान की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और अन्य जरूरी इंतजाम शामिल रहे। यात्रा समाप्त होने के बाद अब ये सुविधाएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। ऐसे में आगामी दिनों में मणिमहेश पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा अवधि जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस बार श्री मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तरह लाखों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। मौसम और यात्रा अवधि के दौरान बनी परिस्थितियों का भी श्रद्धालुओं की आवाजाही पर असर पड़ा। इसकेबावजूद राधाष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाई।
यात्रा समाप्त होने के बाद अब प्रशासन की ओर से अस्थायी व्यवस्थाओं को हटाने और यात्रा मार्ग को सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय कारोबारियों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।