{"_id":"674987d0d097d94aeb0c3bc5","slug":"video-police-school-program-held-in-kariyan-senior-secondary-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा के करियां वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा के करियां वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
चंबा के करियां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान एएसपी शिवानी मैहला ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। बताया कि आजकल नशा बेचने वाले युवाओं को नशा जैसे चिट्टा, स्मैक, चरस की लत लगाने के लिए शुरू में निशुल्क डोज देते हैं। इसके बाद युवा इसके चुंगल में फंस जाने पर उनकी जिंदगी बरबाद कर देते हैं। नशे की लत को पूरा करने को फिर युवा घर का सामान, आभूषण, बर्तन तक बेच देते हैं। घरेलू हिंसा की ये भी एक वजह रहती है। लिहाजा, युवाओं, बेटियां अपने परिवार को बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बेटियों को गुड टच, बैड टच, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, सोशल मीडिया से ठगी को लेकर भी जागरुक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को एएसपी चंबा द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को ग्रहण करने की बात कहते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। इस मौके पर अध्याक वर्ग में शरण दास समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।