{"_id":"686e31d6e24d446bab0e2b73","slug":"video-on-the-call-of-central-trade-unions-citu-demonstrated-and-took-out-a-rally-in-chamba-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चंबा में सीटू ने किया प्रदर्शन, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चंबा में सीटू ने किया प्रदर्शन, निकाली रैली
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय चंबा में सीटू के बैनर तले जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सीटू की जिला महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके व मोदी की गारंटी की दुहाई देकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों से कई मजदूर, कर्मचारी, किसान व आम जनता विरोधी कदम उठाए हैं। मोदी सरकार के घोषित चार लेबर कोड को लागू करने का एजेंडा पूर्णत मजदूर विरोधी है।
कहा कि आजादी से पहले और बाद में मजदूरों के संघर्षों और कुर्बानियों से बने 44 श्रम कानूनों को चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं में बदल दिया गया। सीटू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने मांग उठाई कि मजदूर योजनाओं कर्मियों विरोधी चार श्रम संहिताओं को खत्म किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।