{"_id":"6aec15ad3aca5eb0a200e75e","slug":"video-cm-sukhvinder-singh-sukhu-chamba-holi-ma-hla-visit-government-at-doorstep-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: मुख्यमंत्री सुक्खू आज होली और मैहला के दौरे पर, विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: मुख्यमंत्री सुक्खू आज होली और मैहला के दौरे पर, विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:05 AM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को चंबा जिले के होली और मैहला क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुबह से ही होली हेलीपैड परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाती रहीं।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। वह उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले चुराह से होली हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह दिवंगत कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।
होली में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री लिल्ह पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों की निगाहें भी इस कार्यक्रम पर टिकी हैं।
लिल्ह में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री मैहला पहुंचेंगे। यहां आयोजित होने वाले 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। साथ ही प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों से भी रूबरू होंगे। उनका रात्रि विश्राम मैहला में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर होली, लिल्ह और मैहला में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।