{"_id":"6aa0fe83fad6f609c800a13f","slug":"video-chamba-manimehesh-yatra-dev-symbols-devotees-from-doda-bhaderwah-reach-chaugan-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: डोडा-भद्रवाह से चंबा पहुंचे श्रद्धालु, देव चिह्नों की पूजा कर शुरू की मणिमहेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: डोडा-भद्रवाह से चंबा पहुंचे श्रद्धालु, देव चिह्नों की पूजा कर शुरू की मणिमहेश यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:07 PM IST
Link Copied
पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के डोडा और भद्रवाह से श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को अपने देव चिह्नों के साथ ऐतिहासिक चंबा चौगान पहुंचा। श्रद्धालुओं के पहुंचते ही चौगान का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने चौगान की परिक्रमा करने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की और देव चिह्न स्थापित किए। इस दौरान चौगान में शिव भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कुछ समय चौगान में विश्राम किया। इसके बाद कई श्रद्धालु टोलियों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं में शामिल मान सिंह, जगदीप सिंह, योगराज, संजीव कुमार, किशन चंद और मुकेश कुमार ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से पवित्र मणिमहेश यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार वे यात्रा के दौरान अपने देव चिह्नों को साथ लेकर चलते हैं और इन्हें पवित्र डल में स्नान करवाते हैं।
उन्होंने बताया कि पवित्र डल में देव चिह्नों की डुबकी के बाद श्रद्धालु वापस अपने घरों की ओर लौट जाते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मणिमहेश यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को वे पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।