{"_id":"6adce37fe3339ea4ec09caa8","slug":"hosted-a-feast-for-107-children-on-grandsons-birthday-chamba-news-c-88-1-cmb1002-200922-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोते के जन्मदिन पर 107 बच्चों को करवाया प्रीतिभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोते के जन्मदिन पर 107 बच्चों को करवाया प्रीतिभोज
Sat, 24 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
मंगला स्कूल के बच्चे भोजन ग्रहण करते : संवाद
मंगला (चंबा)। पोते के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मंगला के शर्मा परिवार ने अनूठी पहल करते हुए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा कीं।
आदविक शर्मा के जन्मदिन पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगला के 107 बच्चों को प्रीतिभोज करवाया गया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर आदविक के पिता नीरज शर्मा, माता सोनिका शर्मा और दादा योगराज शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने शर्मा परिवार की पहल की सराहना की। वहीं, प्राथमिक पाठशाला की सीएचटी कमलेश कुमारी ने विद्यालय परिवार और एसएमसी की ओर से परिवार का आभार जताया। शर्मा परिवार की इस पहल ने जन्मदिन के उत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बच्चों के साथ खुशियां बांटने का संदेश दिया। संवाद