{"_id":"6adce394355f7362e00acb75","slug":"vehicles-parked-in-no-parking-zones-traffic-jams-on-routes-to-schools-chamba-news-c-88-1-cmb1003-200967-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नो पार्किंग में खड़े वाहन, स्कूलों के रास्ते पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नो पार्किंग में खड़े वाहन, स्कूलों के रास्ते पर जाम
Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
कन्या विद्यालय चंबा मार्ग पर अवैध रूप से पार्क चौपहिया वाहन। संवाद
पुराने कॉलेज से लक्ष्मीनारायण मंदिर-कन्या स्कूल मार्ग पर सुबह-शाम परेशानी
चौगान में भी बेतरतीब पार्किंग, फ्री पार्किंग की सुविधा के बावजूद रास्तों पर कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में बेतरतीब पार्किंग से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पुराने कॉलेज से लक्ष्मीनारायण मंदिर और कन्या स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह नौ से दस बजे और दोपहर बाद तीन से चार बजे तक जाम जैसे हालात बन रहे हैं।
सड़क के किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े कारों और दोपहिया वाहनों से रास्ता संकरा हो जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय निवासी राज कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, मदन लाल, बलदेव सिंह और संजय कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में स्कूलों के आने-जाने के समय बेतरतीब खड़े वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। लोगों ने नो पार्किंग क्षेत्र से वाहन हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मोहल्ला चौगान में भी पार्किंग की अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक रास्ते में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे लोगों को घरों तक पहुंचने और बाहर निकलने में दिक्कत होती है। इसी रास्ते से नए बस स्टैंड की ओर भी आवाजाही होती है।
नगर परिषद ने चौगान नंबर तीन में निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके बावजूद लोग रास्तों में वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में पुलिस विभाग से चर्चा की जाएगी और समस्या के समाधान के लिए सख्त कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी।
--