{"_id":"6ad5b611c90d7e0b2e0d47d3","slug":"video-chamba-jairam-thakur-rally-power-cut-bjp-protest-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में जयराम ठाकुर की जनसभा के दौरान बिजली कटौती पर बवाल, भाजपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में जयराम ठाकुर की जनसभा के दौरान बिजली कटौती पर बवाल, भाजपा ने दिया धरना
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:47 AM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की चंबा में आयोजित जनसभा के दौरान बिजली कटौती का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा सदस्य जय सिंह ने सोमवार को बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
जय सिंह ने आरोप लगाया कि बीते सप्ताह जयराम ठाकुर के चंबा दौरे के दौरान जब वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी समय बिजली काट दी गई। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की ओछी हरकत करार देते हुए आरोप लगाया कि इससे विपक्ष के नेता के संबोधन में बाधा डालने का प्रयास किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड के अधिकारी कांग्रेस नेताओं को खुश करने के लिए काम कर रहे थे। जय सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है और समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।
जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस रवैये को चंबा की साढ़े छह लाख जनता के सामने उजागर किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा सदस्य ने मांग की कि जनसभा के दौरान हुई बिजली कटौती के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।