फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The thrill of rugby witnessed for the first time at Chamba Chaugan

Chamba News: चंबा चौगान में पहली बार दिखा रग्बी का रोमांच

Mon, 19 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The thrill of rugby witnessed for the first time at Chamba Chaugan
चंबा चौगान में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रग्वी ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में पहली बार रग्बी खेल के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान में दमखम दिखाया।
सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
चंबा चौगान में पहली बार रग्बी के चयन ट्रायल आयोजित होने से जिले में इस खेल को पहचान मिलने की उम्मीद है। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। सभी खिलाड़ियों ने चयनित टीम में जगह बनाने के लिए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने की होड़ देखने को मिली। अब खिलाड़ियों को चयन सूची जारी होने का इंतजार है।

चयनित 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली में होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
चंबा चौगान में आयोजित इन ट्रायल से जिले में रग्बी जैसे खेलों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।
पहली बार इस खेल की चयन प्रक्रिया होने से स्थानीय स्तर पर भी खिलाड़ियों में रग्बी के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed