Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police investigating bus accident; sequence of events captured on CCTV footage

Bilaspur News: बस हादसे की जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज में दिखा घटनाक्रम

Fri, 13 Nov 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police investigating bus accident; sequence of events captured on CCTV footage
एक फुटेज पुलिस के हाथ लगी, घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही
विज्ञापन

सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद स्पष्ट होंगे हादसे के कारण

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में बुधवार दोपहर बस स्टैंड के बाहर परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हादसे से संबंधित एक फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जबकि घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी।
हादसे में जान गंवाने वाला पंकज कुमार नगर परिषद घुमारवीं के हारकुकार गांव का रहने वाला था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस स्टैंड से बाहर निकल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। साथ ही बस को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद चालक को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में प्रथम दृष्टया हादसे के लिए बस चालक की गलती सामने आती दिखाई दे रही है। फुटेज में बस और युवक एक ही दिशा में जाते नजर आ रहे हैं। बस का अगला हिस्सा युवक के पास से गुजरने और बस के पूरी तरह आगे निकलने तक युवक पिछले टायर की चपेट में आ चुका था। हालांकि, पुलिस अभी किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज भी इसलिए खंगाल रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सके। अलग-अलग कैमरों में कैद घटनाक्रम का मिलान करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस बस की गति, उसकी दिशा और युवक के बस की चपेट में आने की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

सभी पहलुओं की जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि हादसे से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed