Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cross-examination of a vigilance constable took place during the hearing of a bribery case.

Bilaspur News: रिश्वत मामले की सुनवाई में विजिलेंस के कांस्टेबल से हुई जिरह

Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cross-examination of a vigilance constable took place during the hearing of a bribery case.
बचाव पक्ष के सवालों पर कांस्टेबल ने स्वीकारा, शिकायतकर्ता, आरोपी और स्वतंत्र गवाहों से फोन पर नहीं हुई थी बातचीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पटवारी पर रिश्वत मांगने के आरोप से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान विजिलेंस कांस्टेबल की गवाही में जांच प्रक्रिया से जुड़े कई तथ्य सामने आए। बचाव पक्ष की जिरह में कांस्टेबल ने स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता, आरोपी पटवारी और स्वतंत्र गवाहों से उसकी फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई थी। वह एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सुबह 9:30 बजे बरठीं से रवाना हुआ था और दोपहर 2:40 बजे जंडूता स्थित वन विश्राम गृह लौटा था। इस दौरान हुई जांच के बारे में उसे जानकारी नहीं थी।
विशेष न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत में भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस कांस्टेबल ने अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में बयान दर्ज करवाए। उसने बताया कि 24 जून 2021 को भ्रष्टाचार संबंधी सूचना मिलने पर विजिलेंस टीम बरठीं पहुंची थी। वहां शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, उसने वर्ष 2020 में 13 बिस्वा जमीन खरीदी थी। आरोप था कि पटवारी ने जमीन पर ऑडिट पार्टी की आपत्ति और 2.50 लाख रुपये जुर्माना लगने की बात कहकर मामला निपटाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने 40 हजार रुपये देने की बात कही थी। उसने कथित बातचीत अपने भाई के मोबाइल में रिकॉर्ड होने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन

कांस्टेबल के अनुसार, शिकायत का प्रारंभिक सत्यापन करवाने के बाद लोक निर्माण विभाग के दो स्वतंत्र गवाह बुलाए गए। उन्हें शिकायत और सत्यापन रिपोर्ट दिखाई गई। इसके बाद उसे दोनों दस्तावेज देकर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाना बिलासपुर भेजा गया। वह दोपहर 12:15 बजे एफआईआर दर्ज करवाने के बाद केस फाइल लेकर 2:40 बजे वन विश्राम गृह पहुंचा और जांच अधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता की जिरह में कांस्टेबल ने बताया कि उसकी अनुपस्थिति के दौरान पुलिस ने क्या जांच की, इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसके लौटने के बाद जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू किए थे। उसने स्वीकार किया कि दोपहर 2:40 बजे तक प्री-ट्रैप कार्रवाई के अलावा गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए गए थे। हालांकि, अपनी अनुपस्थिति में बयान दर्ज हुए थे या नहीं, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सका।

कांस्टेबल के अनुसार, आरोपी को उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने एक अन्य कांस्टेबल को दोहराव वाला गवाह बताते हुए उसकी गवाही छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed