{"_id":"6a1aaeaf86aa5cc23a040888","slug":"video-rajesh-dharmani-cast-his-vote-with-his-family-in-his-home-panchayat-panaul-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजेश धर्माणी ने गृह पंचायत पनौल में परिवार के साथ किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजेश धर्माणी ने गृह पंचायत पनौल में परिवार के साथ किया मतदान
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को अपनी गृह पंचायत पनौल के बूथ नंबर-1 पर सपरिवार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योग्य जनप्रतिनिधियों के चयन की अपील की। राजेश धर्माणी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व प्रत्येक नागरिक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्रदान करता है। पंचायतीराज संस्थाओं से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक जनप्रतिनिधियों का चयन लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं आम लोगों के सबसे निकट की शासन व्यवस्था हैं और ग्रामीण विकास में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए जो जनता के प्रति समर्पित हों, जिनके पास स्पष्ट सोच, दूरदृष्टि और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का जज्बा हो। युवा समाज और राष्ट्र में बदलाव के वाहक होते हैं तथा आत्मनिर्भर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। मंत्री ने कहा कि जितने बेहतर जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, उतनी ही प्रभावी शासन व्यवस्था और सुशासन सुनिश्चित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।