फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students of 'Him Quest' receive awards; five students get the opportunity to visit ISRO.

Bilaspur News: हिम क्वेस्ट के मेधावियों को मिले पुरस्कार, पांच विद्यार्थियों को इसरो भ्रमण का मौका

Tue, 27 Oct 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of 'Him Quest' receive awards; five students get the opportunity to visit ISRO.
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम हिम क्वेस्ट के मेधावियों को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्म
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित समारोह में प्रदेशभर के 274 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं की ओर से आयोजित हिम क्वेस्ट शिखर सम्मान समारोह में प्रदेशभर के 274 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एनआईटी हमीरपुर में आयोजित समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हिम क्वेस्ट में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को इसरो के शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया है।
समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जिस तरह लोग समय-समय पर अपने मोबाइल का संस्करण अपडेट करते हैं, उसी तरह विद्यार्थियों को भी समय के साथ अपनी सोच, ज्ञान और कार्यक्षमता को बेहतर बनाते रहना चाहिए। जीवन को संवारने की जिम्मेदारी स्वयं व्यक्ति की होती है। माता-पिता और गुरुजन मार्गदर्शन कर सकते हैं, लेकिन सफलता हासिल करने के लिए अपने कदम स्वयं उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार ही बेहतर समाज और सफल जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मिनर्वा संस्थान के प्रबंधक प्रवेश चंदेल ने कहा कि हिम क्वेस्ट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को तलाशना और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। संस्थान के सीएमडी राकेश चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में नई पहचान दिलाने के लिए शैक्षणिक पर्यटन को बढ़ावा देना होगा। हिम क्वेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को इसरो के शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया है। इनमें 12वीं कक्षा से डीपीएवी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुप्त गंगा (कांगड़ा) के क्रितिश कुमार, 11वीं से देहरा पब्लिक स्कूल खबली के संकेत धीमान, आठवीं कक्षा से मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की आरवी भाटिया, नौवीं कक्षा से सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर के साई अचिंत्य गुलेरिया और दसवीं कक्षा से शिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहालविन की आस्था शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed