फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baddhaghat-Sohni Devi Temple road repeatedly sinking

Bilaspur News: बार-बार धंस रही बद्धाघाट-सोहणी देवी मंदिर सड़क

Wed, 28 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Baddhaghat-Sohni Devi Temple road repeatedly sinking
बढ़ाघाट से सोहणी देवी सड़क फिर धंसने से बढ़ा हादसे का खतरा। संवाद
करयालग के पास फिर ढही, लोगों ने स्थायी समाधान मांगा
विज्ञापन

फुटबॉल ग्राउंड और 132 केवी सबस्टेशन के निर्माण से हो रही समस्या
लोगों ने निरीक्षण कर कारणों की जांच करवाने की उठाई मांग

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। बद्धाघाट से सोहणी देवी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर करयालग के पास बार-बार जमीन धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मंगलवार देर शाम को फिर सड़क धंसने से इसकी हालत बिगड़ गई। क्षेत्र में एक तरफ हिमुडा की ओर से फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ 132 केवी सबस्टेशन बनाया जा रहा है। इसके बावजूद सड़क को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
कुछ वर्ष पहले भी करयालग के पास जमीन धंसने से सड़क का काफी हिस्सा बह गया था। इसके बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन इस बरसात में फिर सड़क धंसने की समस्या सामने आई। उस समय लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई थी। लोगों को उम्मीद थी कि इसके बाद आवाजाही सामान्य रहेगी, लेकिन बरसात के बाद भी सड़क धंसने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में सड़क की लगातार बिगड़ रही स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है। समस्या को केवल मरम्मत तक सीमित रखने के बजाय जमीन धंसने के कारणों की जांच होनी चाहिए, ताकि बार-बार नुकसान की स्थिति पैदा न हो। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का तकनीकी आकलन करवाने और इसे सुरक्षित बनाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण कार्य करवा रहे संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उचित तकनीकी उपाय किए जाएं, ताकि सड़क को बार-बार होने वाले नुकसान से बचाने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुरक्षित बनाई जा सके।

बरसात के दौरान सड़क खराब होने पर इसकी मरम्मत करवा दी गई थी। अब यहां हिमुडा की ओर से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। दोबारा सड़क को नुकसान पहुंचा है तो इसकी मरम्मत हिमुडा की ओर से करवाई जाएगी। इस संबंध में विभाग से बात हो गई है।
-अनुज पराशर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed