{"_id":"6ae1e883054dddbacf0e9a79","slug":"new-skill-training-programs-for-employment-will-be-launched-deputy-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170857-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए नए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे शुरू : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए नए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे शुरू : उपायुक्त
विज्ञापन
बचत भवन बिलासपुर में आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआर
जिला कौशल समिति की बैठक में में दी जानकारी, ग्रीन एनर्जी, पर्यटन और चाइल्ड केयर क्षेत्र में प्रशिक्षण की तैयारी
आईटीआई बरठीं में 30, घुमारवीं-बिलासपुर में 90 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके तहत आईटीआई बरठीं में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में 30 को और आईटीआई घुमारवीं व बिलासपुर में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों के तहत 90 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण में स्ट्रीट फूड वेंडर और प्ले स्कूल फैसिलिटेटर जैसे रोजगारपरक कार्यों के लिए प्रशिक्षण और प्रमाणन भी शामिल हैं।
बचत भवन में उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में जोर दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय जरूरतों, युवाओं की रुचि और रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किए जाएं, ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें।
उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से जिला कौशल समिति युवाओं को उनकी रुचि और रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके लिए विभागों, उद्योगों और प्रशिक्षण प्रदाताओं के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। साथ ही जिले में कौशल संबंधी जरूरतों का आकलन कर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में अल्पावधि प्रशिक्षण (एसटीटी) और पूर्व शिक्षण मान्यता (आरपीएल) के तहत संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र युवाओं को इनसे जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन जिला कौशल समिति के सदस्य सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक शिवेंदु चौहान ने किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर, कौशल विकास निगम के सेक्टर स्पेशलिस्ट ट्रेनिंग कपिल भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।