{"_id":"6b0010b2f94d556b430cf28b","slug":"video-natural-farming-vegetable-production-training-badgaon-bilaspur-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बड़गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती और सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण, बीज भी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बड़गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती और सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण, बीज भी बांटे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:49 PM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़गांव में प्राकृतिक खेती एवं सब्जी और कंद फसल उत्पादन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता अर्शिया शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिविर में क्षेत्र के किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को सब्जी उत्पादन और विभिन्न प्रकार की कंद फसलों की खेती की तकनीकों से अवगत करवाया। साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर किसानों को विभिन्न सब्जियों के बीज वितरित किए गए, ताकि वे अपने खेतों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दे सकें। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया और खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
मुख्यातिथि विवेक कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेती में नई तकनीकों और प्राकृतिक तरीकों के इस्तेमाल से किसानों को लाभ मिलने की बात कही।
वहीं, स्थानीय किसान कुलवंत सिंह पटियाल ने भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों को किसानों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और खेती को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।