Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Backed by women, the Sukhu government will return to power in 2027: Tripta

महिलाओं के दम पर 2027 में फिर रिपीट करेगी सुक्खू सरकार : तृप्ता

Fri, 20 Nov 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Backed by women, the Sukhu government will return to power in 2027: Tripta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में घुमारवीं के पडयालग में महिला कांग्रेस की ओर से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की भागीदारी और उनके सामर्थ्य के दम पर कांग्रेस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में वापसी करेगी। तृप्ता ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण कांग्रेस की विचारधारा का अभिन्न हिस्सा रहा है। महिलाओं को अवसर और मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अपने दृढ़ संकल्प और साहसिक फैसलों से उन्होंने विश्व राजनीति में भारत को नई पहचान दिलाई। बांग्लादेश के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनका जीवन आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति, प्रशासन और आर्थिक क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed