{"_id":"6ae5bf7899aad1274f06ecb7","slug":"video-entire-amount-siphoned-off-from-bank-account-immediately-after-installing-an-apk-file-cyber-fraud-reported-in-barmana-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही बैंक खाते से उड़ाई पूरी रकम, बरमाणा में साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही बैंक खाते से उड़ाई पूरी रकम, बरमाणा में साइबर ठगी
साइबर ठग अब एपीके फाइल के जरिये लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। बरमाणा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें ठगों ने एपीके फाइल का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से पूरी रकम निकाल ली। पुलिस की जांच में ठगी के इस मामले में एपीके फाइल के जरिये मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल करने की बात सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि साइबर ठगी के इस मामले में आरोपी ने पीड़ित को एपीके फाइल भेजकर उसे निशाना बनाया। फाइल इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल डिवाइस तक दूर से पहुंच बनाई गई और इसके माध्यम से बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजी गई एपीके फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें। ऐसी फाइलों के माध्यम से साइबर अपराधी मोबाइल में मालवेयर डाल सकते हैं और डिवाइस का रिमोट एक्सेस हासिल कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।