{"_id":"6aec5c64a32c4b04e400fc41","slug":"video-bilaspur-tobacco-free-youth-campaign-awareness-rally-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:07 PM IST
Link Copied
युवाओं को तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से बुधवार को बिलासपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। तंबाकू मुक्त युवा अभियान (टीएफवाईसी 4.0) के तहत आयोजित इस रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की।
रैली में जीएनएम स्कूल बिलासपुर की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने लोगों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं को तंबाकू मुक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। नशे के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी जरूरी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
डॉ. शर्मा ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में उपायुक्त किरण भड़ाना, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनंत चौहान और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुरंग भी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।