{"_id":"69ef20f9ab49478e7601fd57","slug":"video-bilaspur-the-community-of-saints-raises-a-resounding-voice-in-jhandutta-regarding-the-cow-honor-call-campaign-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता में गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत समाज ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता में गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत समाज ने भरी हुंकार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:10 PM IST
Link Copied
उपमंडल झंडूता में सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत संत समाज और विभिन्न गोशालाओं के प्रतिनिधियों ने एसडीएम अर्शिया शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित कई मांगें सरकार के समक्ष रखीं। अभियान का नेतृत्व कर रहे देवानंद ने बताया कि यह मुहिम संत समाज की ओर से देशभर में चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गो माता का विशेष महत्व रहा है। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए, पूरे देश में गो संरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी केंद्रीय कानून बनाया जाए और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। प्रतिनिधियों का कहना था कि देशभर में एक समान कानून लागू होने से गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। इससे गोशालाओं को भी संरक्षण और मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस पर एसडीएम अर्शिया शर्मा ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन को संबंधित उच्च अधिकारियों और सरकार को भेजा जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं के प्रतिनिधि, गोसेवक और अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कहा कि यह संत समाज का राष्ट्रव्यापी अभियान है। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गो संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की हमारी प्रमुख मांग है, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।