{"_id":"6adb264e73d641bca80cf7ef","slug":"video-bilaspur-luhnu-ground-under-19-womens-challenger-trophy-october-2026-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"30 अक्तूबर से बिलासपुर में अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का रोमांच, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अक्तूबर से बिलासपुर में अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का रोमांच, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:48 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्तूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का रोमांच शुरू होगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें हिस्सा लेंगी। चारों टीमें 27 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेंगी, जबकि 28 अक्तूबर से मैदान पर अभ्यास शुरू करेंगी। इस टूर्नामेंट में देश की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते बिलासपुर में लगातार राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। हाल ही में लुहणू मैदान में संपन्न रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान भी दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला था। मैच देखने के लिए करीब 10 हजार दर्शक पहुंचे थे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला चैलेंजर ट्रॉफी को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह रहेगा।
टूर्नामेंट की खास बात यह है कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाली चयनकर्ता समिति के सदस्य भी मुकाबलों के दौरान मौजूद रहेंगे। ऐसे में युवा महिला क्रिकेटरों के पास अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का अवसर होगा।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 30 अक्तूबर को इंडिया ए और इंडिया सी के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरे मैच में इंडिया बी और इंडिया डी की टीमें आमने-सामने होंगी।
एक नवंबर को इंडिया बी का सामना इंडिया सी से होगा, जबकि इंडिया ए की टीम इंडिया डी से भिड़ेगी। तीन नवंबर को पहले मुकाबले में इंडिया ए और इंडिया बी तथा दूसरे मुकाबले में इंडिया सी और इंडिया डी के बीच मैच खेला जाएगा।
पांच नवंबर को प्लेऑफ मुकाबले होंगे। इसी दिन शाम को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें टूर्नामेंट की विजेता टीम का फैसला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।