{"_id":"6adb604fa867a7702e0648a0","slug":"city-council-action-on-encroachment-in-thiog-bilaspur-news-c-178-1-ssml1034-173161-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ठियोग में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, 13 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ठियोग में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, 13 चालान काटे
विज्ञापन
ठियोग में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, 13 चालान काटे, 7,400 रुपये जुर्माना वसूला
करवा चौथ के चलते सड़कों पर सजी दुकानों से राहगीरों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के मुख्य शाली बाजार में शुक्रवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान और सड़क के किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाकर तहबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 दुकानदारों के चालान काटे और मौके पर 7,400 रुपये जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई का नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता रवि शर्मा और पर्यवेक्षक रीता शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों का सामान दुकानों के बाहर सड़क तक फैला हुआ पाया गया। इससे बाजार में पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शाली बाजार में प्रति वर्ष ठियोग के बाहर से कुछ व्यापारी करवा चौथ के त्योहार को देखते हुए बाजार की सड़क पर अपना सामान सजा देते हैं। इस कारण राहगीरों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही थीं। दूसरी तरफ बाजार के स्थायी व्यापारियों में अस्थायी रूप से सड़क पर सामान बेचने वालों के प्रति नाराजगी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद की टीम ने अचानक निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें समय-समय पर कार्रवाई करती रही हैं। हालांकि, शाली बाजार में नगर परिषद की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहनीय कदम बताया। लोगों का कहना है कि दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और बाजार में आवागमन भी प्रभावित होता है। वहीं, त्योहारी सीजन के दौरान हुई इस कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों में हल्का रोष होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस संबंध में कोई दुकानदार खुलकर सामने नहीं आया। एक ओर जहां लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर त्योहार के समय कार्रवाई किए जाने को लेकर दुकानदारों में नाराजगी की चर्चा रही।